Madhya Pradesh: भगवान श्री कृष्ण का जीवन, उनकी लीलाएं, आज हजारों वर्ष बाद भी मनुष्य के लिए प्रेरणा का केंद्र बना हुआ है। आज भी लोग उनके कहें गए कथन से सीख लेते हैं।
वही महाभारत युद्ध के मैदान में अर्जुन को कही गई बातें आज भी गीता के रूप में समाज को दिशा दिखा रही है, “गीता” की शिक्षा से प्रदेशवासियों के जीवन को आलोकित करने और सनातन संस्कृति से जोड़ने के लिए गीता जयंती और अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर भोपाल में बड़े स्तर पर गीता पाठ हुआ, जिसमें CM मोहन यादव की मौजूदगी में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना।
ये कार्यक्रम मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित किया गया। जिसमें आज गीता जयंती के मौके पर भोपाल में 5 हजार से ज्यादा आचार्यों ने एक साथ गीता पाठ किया और गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया।