चेन्नई से हारने के बाद IPL के प्लेऑफ से बाहर हुई मुंबई इंडियंस ?

5 बार की आईपीएल चैंपियन रही मुंबई इडियंस लगभग-लगभग इस सीजन के प्लेऑफ से बाहर नजर आ रही है। दरअसल मुंबई इडियंस इस सीजन में अबतक 7 मुकाबले हार गई है। और अब बचे 7 मैचों में वह जीत भी जाती है तो भी उसका प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल नजर आ रहा है।

बता दे कि कल खेले गए मैच में भी मुंबई इडियंस को मुंह की खानी पड़ी और उसे चेन्नई सुपर किंग्स ने तीन विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इडियंस ने 155 रन बनाए वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 156 रन बना लिए।

बता दे कि इस मैच के फाइलन ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स को 6 गेदों पर 17 रन की जरूरत थी। फाइनल ओवर की पहली गेंद पर प्रिटोरियस उनादकट की गेंद पर पगबाधा आउट हुए वहीं दूसरी गेंद पर आए ड्वेन ब्रावो ने धोनी को स्ट्राइक पर वापस ला दिया। जिसके बाद अगली गेद पर धोनी ने 6 मार दिया और चौथी गेंद पर फिर धोनी ने एक चौका जड़ा जबकि 5 वी गेंद पर धोनी ने 2 रन लिये और फिर आखिरी गेंद पर धोनी ने चौका मार के टीम को मैच जीता दिया।

Related Articles

Back to top button