ब्रिटेन में कोविड-19 के नये वेरिएंट XE ने दी दस्तक, WHO ने चेताया, कहा- नया वेरिएंट बन सकता है खतरा

वही दूसरी ओर कोरोना वायरस के नये वेरिएंट XE ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया है। बताया जा रहा है कि यह वेरिएंट ओमीक्रोन के BA.2 वेरिएंट से 10 फीसदी ज्यादा संक्रामक है। बता दे कि यह वेरिएंट सबसे पहले ब्रिटेन में पाया गया था। और नया वेरिएंट XE इससे पहले के Omicron के दो वेरिएंट BA.1 और BA.2 का ही नया म्यूटेशन है। वहीं WHO ने इस वेरिएंट को लेकर कहा है कि उन्हें इस वेरिएंट को लेकर और ज्यादा अध्ययन करने की आवश्यक्ता है।

एक ओर भारत में कोरोना के मामले बहुत कम हो गये है शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत ने 1,260 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए, जिससे देश में कुल मामलों की संख्या 4,30,27,035 हो गई। देश में 83 ताजा कोविड की मृत्यु भी दर्ज की गई, जिससे देश में कुल मृत्यु संख्या 5,21264 हो गई। 

वही दूसरी ओर कोरोना वायरस के नये वेरिएंट XE  ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया है। बताया जा रहा है कि यह वेरिएंट ओमीक्रोन के BA.2 वेरिएंट से 10 फीसदी ज्यादा संक्रामक है। बता दे कि यह वेरिएंट सबसे पहले ब्रिटेन में पाया गया था। और नया वेरिएंट XE इससे पहले के Omicron के दो वेरिएंट BA.1 और BA.2 का ही नया म्यूटेशन है। वहीं WHO  ने इस वेरिएंट को लेकर  कहा है कि उन्हें इस वेरिएंट को लेकर और ज्यादा अध्ययन करने की आवश्यक्ता है।

वहीं भारत में वर्तमान में सक्रिय मामले 13,445 हैं, जो अब कुल संक्रमणों का 0.03 प्रतिशत है, जबकि मंत्रालय के अनुसार शनिवार को कोविद -19 के लिए 79.02 करोड़ परीक्षण किए गए हैं, जबकि शुक्रवार को कुल 5,28,021 परीक्षण किए गए थे। वहीं “भारत ने चल रहे राष्ट्रव्यापी टीकाकरण के तहत अब तक कोविड -19 वैक्सीन की 184.52 करोड़ खुराक दी है।”

Related Articles

Back to top button
Live TV