अब IRCTC से टिकट बुकिंग करना होगा आसान , इस तारीख से होने जा रहा खास बदलाव

नई दिल्ली : IRCTC से टिकट बुक करना 15 जुलाई से और भी आसान आसान हो जाएगा. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी घोषणा की. नई वेबसाइट का मकसद यात्रियों के लिए जल्दी और आसानी से ऑनलाइन टिकट बुक करना है. अभी टिकट बुकिंग के दौरान सर्वर पर दबाव बढ़ने से वेबसाइट धीमी हो जाती है. ऐसी शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं. इन समस्याओं को दूर करने के लिए रेलवे ने वेबसाइट को पूरी तरह से अपग्रेड करने का फैसला किया है.

हाल ही में रेल मंत्री ने कहा कि यह रेलवे की डिजिटल सेवाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने कहा कि नई वेबसाइट मौजूदा प्लेटफॉर्म से कहीं ज़्यादा बेहतर होगी. बड़ी संख्या में यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग में सर्वर धीमा नहीं होगा. इसे खास तौर पर तत्काल टिकट बुक करते समय यात्रियों को होने वाली समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अपग्रेड किया जा रहा है

जाने क्या होगा खास

नई वेबसाइट के तहत टिकट बुकिंग, PNR स्टेटस, सीट की उपलब्धता, ट्रेन सर्च और पेमेंट जैसी सेवाओं को और आसान और यूजर फ्रेंडली बनाएगी. इसके साथ ही सिक्योरिटी को भी मजबूत किया जाएगा, ताकि फर्जी बुकिंग और साइबर फ्रॉड अपराधों से बचा जा सके.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे अपनी डिजिटल सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है। देश में बड़ी संख्या में यात्री ऑनलाइन टिकट बुकिंग का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए प्लेटफॉर्म का तेज़ और भरोसेमंद होना बहुत ज़रूरी है। नई वेबसाइट के लॉन्च होने के बाद यात्री पहले से ज़्यादा आसानी से टिकट बुक कर पाएंगे।

15 जुलाई को लॉन्च होगी नई वेबसाइट

गौरतलब है कि रेलवे ने हाल ही में तत्काल टिकट बुकिंग में कई बदलाव किए गए हैं। आधार बेस्ड रिज़र्वेशन और OTP जैसे ज़रूरी स्टेप्स के ज़रिए टिकट बुकिंग प्रोसेस को ज़्यादा ट्रांसपेरेंट और सिक्योर बनाने की कोशिश की जा रही है। नई IRCTC वेबसाइट इन सुधारों को और बढ़ाएगी। रेल मंत्रालय के मुताबिक, 15 जुलाई से लॉन्च होने वाली नई वेबसाइट टिकट बुकिंग प्रोसेस को तेज़ और आसान बनाकर करोड़ों यात्रियों को राहत देगी।

Related Articles

Back to top button