
अम्बेडकरनगर- सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते है. इस बार ओपी राजभर ने अरविन्द राजभर पर हुए हमले पर बोला है. ओपी राजभर ने कहा कि पुलिस की लापरवाही से अरविन्द पर हमला हुआ है. फोन करने पर भी पडरौना थानाध्यक्ष नहीं पहुंचे.
आगे उन्होंने ये भी कहा कि अरविन्द राजभर हत्या होने पर सांत्वना देने पहुंचे थे. हत्यारे का नाम केस से थानाध्यक्ष ने निकाला था. इसी के साथ सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा और बसपा सरकार में मुसलमानों की उपेक्षा हुई है. आजादी के बाद नौकरी में 38% मुसलमान था. आज 1 प्रतिशत भी नहीं रह गया है.
ओपी राजभर ने आरोप लगाते हुए कहा कि अरविन्द पर हुए हमले में सपा नेताओं का भी हाथ है.









