VARANASI: द्रौपदी मुर्मू की डिनर पार्टी में ओपी राजभर के शामिल होने पर बोले कैबिनेट मंत्री- जो समर्थन करे उसका स्वागत

RLD की युवा पंचायत को लेकर कहा कि देश का युवा समझदार है, अग्निपथ योजना लाने के बाद आज़मगढ़ और रामपुर में हुए लोकसभा के उपचुनावों का परिमाण सबके सामने है. विपक्ष जिन क्षेत्रों को अपना गढ़ मानता था वो ढह गए हैं.

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने मंगलवार को भारत समाचार के साथ खास बातचीत की. इस बातचीत में वे उत्तर प्रदेश की राजनीती में चल रहे विभिन्न उतार चढ़ाव पर बोले। उन्होंने ओम प्रकाश राजभर की पार्टी में हुए दो फाड़ पर कहा कि, सिद्धान्त विहीन राजनीति और उद्देश्य विहीन संगठन का हश्र ऐसा ही होता है. इसके साथ ही उन्होंने ओपी राजभर के द्रोपदी मुर्मू की डिनर पार्टी में शामिल होने को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुसूचित जनजाति का उम्मीदवार लाकर भारतीय राजनीति में इतिहास कायम कर दिया है.

द्रोपदी मुर्मू के समर्थन पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जो भी मुर्मू जी का समर्थन करे उसका स्वागत है. ओपी राजभर व अन्य विपक्षी नेता जो भी समर्थन करते हैं तो उनका स्वागत है. आगे मंत्री ने RLD की युवा पंचायत को लेकर कहा कि देश का युवा समझदार है, अग्निपथ योजना लाने के बाद आज़मगढ़ और रामपुर में हुए लोकसभा के उपचुनावों का परिमाण सबके सामने है. विपक्ष जिन क्षेत्रों को अपना गढ़ मानता था वो ढह गए हैं.

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या के सवालों का जबाब देते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि स्वामीप्रसाद पहले तो यह स्पष्ट करें कि विशेष वर्ग किसे कह रहे हैं. पर्दे पर सामने आगे आकर कहें कि किस वर्ग को सरकार टारगेट कर रही है. उन्होंने कहा की सरकार का दायित्व है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर हो. प्रदेश में कोई भी अशांति फैलाने व सामाजिक विघटित करने का प्रयास करे तो उसके खिलाफ सख्ती से निपटा जाये.

Related Articles

Back to top button