पंडित नेहरू की 58वीं पुण्यतिथि के मौके पर पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी 58 पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। बता दे कि सोनिया गांधी ने आज सुबह यहां शांति वन में जवाहरलाल नेहरू की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर ऑल इंडिया कांग्रेस समिति के सदस्य भी मौजूद रहे ।

वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी ट्विटर पर पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा,  “उनके निधन के 58 साल बाद, पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचार, राजनीति और हमारे राष्ट्र के लिए दृष्टि उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी वे कभी रही हैं। भारत के इस अमर पुत्र के मूल्य हमेशा हमारे कार्यों और विवेक का मार्गदर्शन करते हैं”

वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, “पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।“

Related Articles

Back to top button
Live TV