
पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपने भविष्य को लेकर संशय में दिख रही है। PCB ने वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे पर खेली जाने वाली आगामी टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा के साथ ही साथ कुछ चौंकाने वाले फैसले भी लिए हैं, जिसमें उन्होंने शान मसूद को कप्तानी से हटाकर बाबर आजम को एक बार फिर कप्तान बना दिया है। इसके अलावा टेस्ट टीम में भी कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले हैं और उनके स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
टीम में कुछ बड़े बदलाव किए
बता दे कि PCB ने बाबर आज़म को फिर से टीम में शामिल करते हुए टीम में कुछ बड़े बदलाव किए हैं, जिन्होंने दिसंबर 2024 में आखिरी बार पाकिस्तान टेस्ट टीम की कप्तानी की थी। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दोनों टूर के लिए घोषित पाकिस्तान टेस्ट टीम की बात करें तो शाहीन अफरीदी के अलावा हसन अली और नौमान अली को भी बाहर कर दिया गया है।
इसके अलावा, टीम की घोषणा के दौरान पाकिस्तानी सिलेक्टर आकिब जावेद ने बताया कि शकील को फिटनेस की समस्याओं के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए नहीं चुना गया है और उम्मीद है कि वह इंग्लैंड टूर से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगे। 16 सदस्यों वाली पाकिस्तान टीम में मोहम्मद अली और आमिर जमाल की वापसी हुई है। इसके अलावा, उबैद शाह, स्पिनर अली उस्मान और अवैस जफर को पहली बार शामिल किया गया है।
टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान की टीम
बाबर आजम (कप्तान), शान मसूद, आमिर जमाल, सलमान अली आगा, अब्दुल्ला फजल, अली उस्मान, अजान अवैस, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), उबैद शाह, मोहम्मद अवैस जफर, मोहम्मद गाजी गौरी, साजिद खान।
पाकिस्तान इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दौरे पर कुल 5 टेस्ट खेलेगा
पाकिस्तानी टीम को जुलाई के आखिर में वेस्टइंडीज दौरे के लिए निकलना है, जहां उसे 2 टेस्ट मैच खेलने हैं, जिसमें पहला मैच 25 जुलाई से त्रिनिदाद स्टेडियम में और दूसरा टेस्ट मैच 2 अगस्त से त्रिनिदाद स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज़ के खत्म होने के बाद पाकिस्तानी टीम को इंग्लैंड दौरे पर जाना है, जहां वे 19 अगस्त से हेडिंग्ले में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ का पहला मैच खेलेंगे, दूसरा टेस्ट 27 अगस्त से लॉर्ड्स स्टेडियम में और सीरीज़ का आखिरी मैच 9 सितंबर से एजबेस्टन में खेला जाएगा।









