वाराणसी से सीधे तेलंगाना के वारागंल पहुंचे पीएम मोदी, KCR सरकार के गिनाए 4 सबसे भ्रष्ट कार्य !

पीएम मोदी ने वारंगल में लोगों को संबोधिक करते हुए KCR सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की कलई खोली. पीएम से कहा कि तेलंगाना में जो सरकार है उसने क्या किया? यहां की राज्य सरकार ने सिर्फ 4 काम किए हैं.

वारंगल; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से सीधे तेलंगाना के वारागंल पहुंचे. यहां पीएम मोदी ने एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने लोगों को संबोधिक करते हुए KCR सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की कलई खोली. पीएम से कहा कि तेलंगाना में जो सरकार है उसने क्या किया? यहां की राज्य सरकार ने सिर्फ 4 काम किए हैं.

पहला कार्य- सुबह-शाम मोदी और केंद्र सरकार को गाली देने का काम किया है. दूसरा कार्य- सिर्फ एक ही परिवार को सत्ता का केंद्र बनाने और खुद को तेलंगाना का मालिक साबित करने का काम किया है. तीसरा कार्य- इन्होंने तेलंगाना के विकास को चौपट कर दिया. चौथा कार्य-इन्होंने तेलंगाना को भ्रष्टाचार में डुबा दिया. पीएम मोदी ने कहा KCR सरकार यानी सबसे भ्रष्ट सरकार.

पीएम ने कहा कि हम पहले दो देश या दो राज्यों की सरकारों के बीच विकास से जुड़े समझौतों की खबरें सुनते थे. मगर ये पहली बार हुआ है कि दो राजनीतिक दलों और दो राज्य सरकारों के बीच भ्रष्टाचार के डील के आरोप लगे हैं. ये दुर्भाग्य है कि जिस तेलंगाना के लिए जनता ने इतना संघर्ष किया और बलिदान दिया, उस जनता को ऐसे दिन देखने की नौबत आई है.

Related Articles

Back to top button