विपक्ष पर जमकर भड़के पीएम मोदी, बोले-कांग्रेस के शासनकाल में SC/ST, OBC के साथ हुआ सबसे अधिक अन्याय

उन्होंने कहा कि, नेहरू जी कहते थे कि अगर SC/ST, OBC को नौकरी में आरक्षण मिला तो सरकारी कामकाज का स्तर गिर जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को संसद के बजट सत्र में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, “मैं खड़गे जी का विशेष आभार प्रकट करता हूं। मैं उस दिन इन्हें बहुत ध्यान और आनंद से सुन रहा था। लोकसभा में मनोरंजन की जो कमी हमें खल रही थी, वो इन्होंने पूरी कर दी थी। हम बड़े धैर्य और नम्रता के साथ आपके एक-एक शब्द को सुनते रहे हैं। लेकिन आप आज भी न सुनने की तैयारी के साथ आए हैं। परंतु मेरी आवाज को आप दबा नहीं सकते। देश की जनता ने इस आवाज को ताकत दी है। इसलिए मैं भी इस बार पूरी तैयारी के साथ आया हूं।”

सत्ता की लालच में लोकतंत्र का गला घोटा गया

पीएम मोदी ने कहा कि, “जिस कांग्रेस ने सत्ता के लालच में सरेआम लोकतंत्र का गला घोंट दिया था, जिस कांग्रेस ने दर्जनों बार लोकतांत्रिक तरीके से आई सरकारों को रातों-रात बर्खास्त कर दिया था, जिस कांग्रेस ने अखबारों पर भी ताले लगाने की कोशिश की थी, अब देश को तोड़ने का नैरेटिव उस कांग्रेस ने गढ़ना शुरू कर दिया है।”

देश को उत्तर-दक्षिण में तोड़ने का प्रयास

उन्होंने कहा कि, “अब देश को उत्तर-दक्षिण में तोड़ने के बयान दिए जा रहे हैं। जिस कांग्रेस ने OBC को पूरी तरह कभी आरक्षण नहीं दिया, जिसने सामान्य वर्ग के गरीबों को कभी आरक्षण नहीं दिया। जिसने बाबा साहब को भारत रत्न के योग्य नहीं माना, केवल अपने परिवार को भारत रत्न देते रहे। वो अब हमें उपदेश दे रहे हैं और सामाजिक न्याय का पाठ पढ़ा रहे हैं।”

राष्ट्रपति ने इन 4 जातियों का किया था जक्र

पीएम मोदी ने कहा कि, कांग्रेस का नेतृत्व कहां होता था, ये दुनिया भली भांति जानती है। राष्ट्रपति जी ने अपने अभिभाषण में विस्तार से 4 सबसे बड़ी जातियों के विषय में हम सबको संबोधित किया था। ये 4 जातियां हैं – युवा, नारी, गरीब और हमारे अन्नदाता। हम जानते हैं कि इनकी समस्याएं और सपने एक समान है। इन चारों वर्गों की समस्याओं के समाधान के रास्ते भी एक समान ही हैं।

नेहरू पर जमकर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि, नेहरू जी कहते थे कि अगर SC/ST, OBC को नौकरी में आरक्षण मिला तो सरकारी कामकाज का स्तर गिर जाएगा। आज जो ये आंकड़े गिनाते हैं, उसका मूल यहीं है। अगर उस समय सरकार में भर्ती हुई होती, तो वो प्रमोशन के बाद आगे बढ़ते और आज यहां पहुंचते। SC/ST और OBC को बड़ी भागीदारी देने में कांग्रेस और साथियों को हमेशा परेशानी रही है। बाबा साहब के विचारों खत्म करने में कोई कसर इन्होंने नहीं छोड़ी। उनको भारत रत्न भी देने की तैयारी नहीं थी, वो भी जब भाजपा के समर्थन से दूसरी सरकार बनी तो बाबा साहब को भारत रत्न दिया गया।

एससी, ओबीसी विद्यार्थियों का बढ़ा कद  

उच्च शिक्षा में आज SC विद्यार्थियों का नामांकन 44% बढ़ा है। उच्च शिक्षा में ST विद्यार्थियों का नामांकन 65% बढ़ा है। OBC विद्यार्थियों के नामांकन में 45% की बढ़ोतरी हुई है। पीएम मोदी ने कहा कि जब मेरे गरीब, दलित, पिछड़े, वंचित और आदिवासी परिवार के बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगे, तो समाज में एक नया वातावरण पैदा होगा।

कोरोना से निपटने में राज्यों की भी अहम भूमिका  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कोरोना में दुनिया पर इतना बड़ा संकट आया। ऐसे संकट समय में मैंने राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ 20 बैठकें की। एक-एक बात विचार करके साथ लेकर के सभी राज्यों के सहयोग से केंद्र और राज्य ने काम किया। दुनिया जिस मुसीबत को झेल नहीं पाई उसे हमने मिलकर देश को बचाने के लिए जो हो सकता था किया। राज्यों को भी उसका श्रेय लेने का पूरा अधिकार है।”

कांग्रेस पर तंज

पश्चिम बंगाल से आपके सामने चुनौती खड़ी हो गई है कि कांग्रेस 40 का आंकड़ा (लोकसभा चुनाव 2024 में) पार नहीं कर पाएगी। मैं प्रार्थना करता हूं कि आप 40 सीटें सुरक्षित करने में सक्षम हों।

आप लोग मेरी आवाज नहीं दबा सकते-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, “मुझे पिछले साल की घटना याद है। हम उस सदन में बैठते थे और देश के पीएम की आवाज को दबाने की कोशिश की जाती थी…आज भी आप न सुनने के तैयार के साथ आए हैं। लेकिन आप मेरी आवाज नहीं दबा सकते। देश की जनता ने इस आवाज को ताकत दी हुई है…मैं भी इस बार पूरी तैयारी के साथ आया हूं..”

खरगे पर तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘मल्लिकार्जुन खरगे काफी देर तक राज्यसभा में बोले और मैं सोच रहा था कि उन्हें इतनी देर तक बोलने का मौका कैसे मिला और फिर मुझे एहसास हुआ कि दो विशेष कमांडर वहां नहीं थे तो उन्होंने इसका फायदा उठाया। मुझे लगता है कि खरगे जी ने वो गाना तो सुना ही होगा ‘ऐसा मौका फिर कहा मिलेगा’…”

कांग्रेस आरक्षण की जन्मजात विरोधी

पीएम मोदी ने कहा, “एक बार नेहरू जी ने मुख्यमंत्रियों को चिट्ठी लिखी थी, जिसमें लिखा था कि ‘मैं किसी भी आरक्षण को पसंद नहीं करता और खासकर नौकरी में आरक्षण तो कतई नहीं।  मैं ऐसे किसी भी कदम के खिलाफ हूं जो अकुशलता को बढ़ावा दे, जो दोयम दर्जे की तरफ ले जाए।’  इसी के आधार पर मैं कहता हूं कि कांग्रेस आरक्षण की जन्मजात विरोधी है।”

कांग्रेस ने SC/ST, OBC को उनके अधिकारों से वंचित रखा

उन्होंने कहा कि, नेहरू जी ने जो कहा वो कांग्रेस के लिए हमेशा से पत्थर की लकीर होता है। दिखावे के लिए आप कुछ भी कहें, लेकिन आपकी सोच ऐसे कई उदाहरणों से सिद्ध होती है। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के SC/ST, OBC को सात दशकों तक उनके अधिकारों से वंचित रखा।

Related Articles

Back to top button