सियासत : कांग्रेस और बीएसपी की विधायक बीजेपी में शामिल, स्वतंत्रदेव बोले आगे आगे देखो होता है क्या ?…

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। रायबरेली सदर से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। पिछले दिनों अदिति सिंह ने साफ कह दिया था कि वह सीएम योगी आदित्यनाथ की टीम का हिस्सा बनना चाहती हैं। साथ ही बसपा विधायक वंदना सिंह भी बीजेपी में शामिल हो गई है। बता दें वंदना सिंह आजमगढ़ की सगड़ी सीट से विधायक हैं। दोनो विधायको को BJP प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने ज्वाइनिंग कराई।

आपको बता दें, अदिति सिंह रायबरेली सदर से कांग्रेस की सीट पर 2017 में पहली बार विधायक बनी थी। लेकिन आदिति सिंह की सबसे बड़ी पहचान है कि वह बाहुबली अखिलेश सिंह की बेटी हैं अखिलेश सिंह पांच बार के विधायक रहे कुछ वक्त पहले उनका निधन हुआ है और निधन के बाद से ही बीजेपी के ज्यादा करीब रही हैं।

Related Articles

Back to top button