प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ी कटरीना आलिया की फिल्म ,जाने क्या रही वजह, अब इन्हे मिल सकती है जगह ?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म को बनाने का आइडिया प्रियंका चोपणा का ही था, वहीं, फरहान खान भी इस प्रोजेक्ट के लिए एक लंबे अरसे के बाद निर्देशन की कमान संभाल रहे थे।

फरहान अख्तर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘जी ले जरा’ में लगातार किसी न किसी कारणवश देरी होती जा रही है,यह एक ऐसी फिल्म थी जिसमे पहली बार तीनो ब्लाक्बस्टर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ,आलिया भट्ट और कटरीना कैफ एक साथ दिखने वाली थी लेकिन अब खबर आ रही हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म मे काम करने से इंकार कर दिया हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म को बनाने का आइडिया प्रियंका चोपणा का ही था, वहीं, फरहान खान भी इस प्रोजेक्ट के लिए एक लंबे अरसे के बाद निर्देशन की कमान संभाल रहे थे। फैन्स इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे। लेकिन अब प्रियंका का यूं अचानक फिल्म से बाहर हो जाना फैंस के लिए एक बड़ा झटका है।

हालांकि, प्रियंका ने यह फैसला किस वजह से लिया फिलहाल इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन कई तरह के कारण सामने आने लगे हैं, जिसमें सबसे पहला कारण यह है कि तीनों अपने काम मे इतना व्यस्त है कि इन्हें साथ में शूट करने का वक्त ही नहीं मिल पा रहा है। प्रियंका के फिल्म से बाहर होने के बाद अब उनकी जगह पर नई एक्ट्रेस के लिए तलाश शुरू हो चुकी है। खबरों की माने तो फिल्म मेकर्स इस रोल के लिए अनुष्का शर्मा और कियारा आडवाणी से बात कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button