प्रियंका गांधी आज से शुरू करेंगी वर्चुअल चुनाव प्रचार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा COVID-19 मामलों में वृद्धि के कारण चुनावी राज्य में अपनी रैलियों और महिला मैराथन को बंद करने के बाद, पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज से वर्चुअल अभियान शुरू करने जा रही है। यह कार्यक्रम आज दोपहर दो बजे से शुरू होगा।

बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी लाइव कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव को लेकर दिशा-निर्देश देंगी। यह कार्यक्रम फेसबुक, पार्टी के यूट्यूब पेज और सोशल मीडिया हैंडल पर प्रसारित होग। यूपी कांग्रेस ने बुधवार को COVID मामलों में वृद्धि के कारण महिला मैराथन और अन्य राजनीतिक कार्यक्रमों को स्थगित करने की घोषणा की थी।

प्रियंका गांधी ने राज्य कांग्रेस की आंतरिक बैठक में इसके लिए जोर दिया था, जिसके बाद नेताओं द्वारा सर्वसम्मति से बढ़ते COVID-19 मामलों के कारण राजनीतिक सभाओं को 15 दिनों के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया था।

Related Articles

Back to top button