राहुल गांधी ने कहा- दादी ने बताया था ‘आदिवासी’ देश के पहले निवासी हैं… लेकिन बीजेपी चाहती है वह जंगलों में ही रहें !

भाजपा ने वनवासी शब्द पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब बीजेपी ने एक नया शब्द 'वनवासी' निकाला है. उनका कहना है कि आप आदिवासी नहीं बल्कि वनवासी हैं. वनवासी कहना आदिवासी समाज का अपमान है. भाजपा चाहती हैं कि आदिवासी जंगलों में रहें.

जयपुर; आदिवासी समाज देश की राजनीति का हमेशा से केंद्र बिंदु रहा है. राजनैतिक दल अपनी सुविधा के अनुसार आदिवासियों को लेकर बयानबाजी करते रहे हैं. राजस्थान के मानगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आदिवासियों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि एक बार मैंने अपनी दादी (इंदिरा गांधी) से ‘आदिवासी’ शब्द के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि ये लोग इस देश के पहले निवासी हैं.

भाजपा ने वनवासी शब्द पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब बीजेपी ने एक नया शब्द ‘वनवासी’ निकाला है. उनका कहना है कि आप आदिवासी नहीं बल्कि वनवासी हैं. वनवासी कहना आदिवासी समाज का अपमान है. भाजपा चाहती हैं कि आदिवासी जंगलों में रहें. यह आदिवासी देश है… और आपको सभी अधिकार मिलने चाहिए.

राहुल गांधी ने कहा कि मणिपुर में आग जल रही है…मैंने संसद में बोला कि मणिपुर में ‘भारत माता’ की हत्या हुई है. अगर पीएम चाहें तो 2-3 दिन में मणिपुर की आग बुझा सकते हैं. लेकिन पीएम चाहते हैं कि आग जलती रहे. पीएम ने इस पर एक शब्द भी नहीं कहा.

Related Articles

Back to top button