दक्षिण अफ्रीका के यात्रियों पर इन देशों ने लगाया प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री फाहला ने इस कदम को कहा अनुचित

साउथ अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के बाद कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका के यात्रियों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है, वहीं इस फैसले के बाद साउथ अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री जो फाहला ने इस कदम को 'अनुचित' करार दिया। दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि नया वेरिएंट टीकों के लिए अधिक खतरनाक या प्रतिरोधी है।

साउथ अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के बाद कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका के यात्रियों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है, वहीं इस फैसले के बाद साउथ अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री जो फाहला ने इस कदम को ‘अनुचित’ करार दिया। दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि नया वेरिएंट टीकों के लिए अधिक खतरनाक या प्रतिरोधी है।

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा,  यात्रा प्रतिबंध और इस तरह के उपायों के मामले में कुछ देशों की प्रतिक्रिया पूरी तरह से विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निर्देशित मानदंडों और मानकों के खिलाफ है। हमें एडवांस जीनोम सीक्वेंसिंग के जरिए नए वैरिएंट को खोजने की सजा दी जा रही है।

हम दक्षिण अफ्रीका और दुनिया के अन्य लोगों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि हमारा मानना ​​​​है कि कुछ प्रतिक्रियाएं वास्तव में अनुचित हैं, विशेष रूप से यूरोप, यूके और कई अन्य देशों की। आपको बता दे कि कोरोना के नए स्वरूप का सबसे पहले पता दक्षिण अफ्रीका में ही लगा था।

Related Articles

Back to top button