Russia Vs Ukraine : क्या रूस जल्द ही करेगा यूक्रेन पर बड़ा हमला? अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने जताई आशंका

अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने यूएस सांसदों को जानकारी दी कि रूस-यूक्रेन सीमा पर लगभग 150,000 रूसी सैनिक इक्कट्ठे हुए हैं और यह संख्या अभी बढ़ रही है। जिस दर से रूस सीमा पर अपनी सैन्य संख्या को बढ़ा रहा है उससे यह प्रतीत होता है कि जल्द ही रूस के राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर विध्वंसक आक्रमण करने की तैयारी में हैं।

अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने खुफिया आकलन का हवाला देते हुए कहा कि रूस ने यूक्रेन पर चौतरफा हमले की तैयारी तेज कर दी है।हालांकि यह स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता कि मॉस्को ने ऐसा कदम उठाने का फैसला किया है या नहीं। रूस ने यूक्रेन के साथ लगी अपनी सीमा पर 110,000 सैनिकों को इकट्ठा किया है। लेकिन, अमेरिकी खुफिया इनपुट ने यह साफ तौर पर नहीं बताया है कि क्या राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वास्तव में आक्रमण करने का फैसला किया है या नहीं?

अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने यूएस सांसदों को जानकारी दी कि रूस-यूक्रेन सीमा पर लगभग 150,000 रूसी सैनिक इक्कट्ठे हुए हैं और यह संख्या अभी बढ़ रही है। जिस दर से रूस सीमा पर अपनी सैन्य संख्या को बढ़ा रहा है उससे यह प्रतीत होता है कि जल्द ही रूस के राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर विध्वंसक आक्रमण करने की तैयारी में हैं।

बता दें कि अब तक रूस इस बात से इनकार करता चला आ रहा है कि वह यूक्रेन पर इस तरह का कोई आक्रमण करने की योजना बना रहा है। अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने कहा कि यदि मास्को खुले तौर पर हमले का विकल्प चुनता है, तो रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पर पूरी तरह से कब्जा कर सकती है और राष्ट्रपति ब्लादिमीर जेलेंस्की की सरकार को 48 घंटों में देश से बेदखल कर सकती है।

Related Articles

Back to top button