सलमान खान का 57वां जन्मदिन आज, भांजी आयत के साथ मिलकर काटा केक, विडियों देंख फैंस बोले…

बॉलीवुड के दबंग खान सलमान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे है। सुपरस्टार सलमान खान 27 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाते है। इस खास दिन को वो अपने फैंस और परिवार के साथ सेलिब्रेट करना पसंद करते हैं। इस दिन का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस खास मौके पर उनके चाहने वाले, उनके दोस्त और फैमली मेंबर्स उन्हें जन्मदिनकी बधाई दे रहे हैं।

बता दें सलमान बॉलीवुड में पिछले 30 साल से लंबे समय से छाएं हुए हैं। लेकिन सालों बाद भी उनका जादू उनके फैंस पर कम नहीं हुआ है। आज भी फिल्में उनके नाम मात्र से करोड़ों का बिजनेस करती है। किसी फिल्म में उनका होना ही हिट की गारंटी होती है। 27 दिसंबर 1965 को मध्य प्रदेश के इंदौर में जन्मे सलमान खान ने के चाहने वाले भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है।

आपको बता दें बॉलीवुड में प्रेम के नाम से मशहूर सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। सलमान मशूहर फिल्म राइटर सलीम खान और उनकी पहली पत्नी सुशीला चरक उर्फ सलमा के वो बड़े बेटे हैं। सलमान का पूरा नाम अब्दुल रशीद सलीम खान है. उनसे छोटे अरबाज और सोहेल खान हैं। उनकी दो बहने भी हैं अलवीरा और अर्पिता।

Related Articles

Back to top button