सलमान ने बताया एक नहीं तीन बार काटा जहरीलें सांप ने, जानें कब, कहा, कैसे हुआ यह हादसा…

शनिवार को बॉलीवुड के दबंग खान सलमान को उनके पनवेल स्थित फॉर्म हाउस पर सांप ने काट लिया था। सलमान अपने परिवार के साथ पनवेल के फार्म हाउस पर क्रिसमस सेलिब्रेट करने गए थे, जहां उन्हें सांप ने काटा। इसके बाद फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंता जताने लगे। हालांकि अब खुद सलमान का बयान आया है कि जहरीले सांप ने उन्हें तीन बार काटा था। इलाज के बाद उनकी तबीयत ठीक है।

इलाज के बाद सलमान रविवार सुबह 9 बजे अपने फार्म हाउस लौट आए हैं। वे परिवार और दोस्तों के साथ क्रिसमस मनाने पनवेल फार्म हाउस पहुंचे थे। यह इलाका पहाड़ियों और जंगल से घिरा हुआ है। इस परिसर में अक्सर सांप और अजगर दिखाई देते हैं।

बॉलीवुड के दबंग खान सलमान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे है। सुपरस्टार सलमान खान 27 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाते है। इस खास दिन को वो अपने फैंस और परिवार के साथ सेलिब्रेट करना पसंद करते हैं। इस दिन का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस खास मौके पर उनके चाहने वाले, उनके दोस्त और फैमली मेंबर्स उन्हें जन्मदिनकी बधाई दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button