सपा लोकसभा तैयारियों को देगी धार, बुंदेलखंड में दौड़ेगा अखिलेश का ‘लोक जागरण रथ’

सपा कार्यकर्ताओं के ट्रेनिंग सत्र और शिविरों का फिर से आयोजन प्रारंभ करेगी. पिछले दिनों चल रहे सपा के शिविरों को मौसम की वजह से बंद कर दिया गया था. इसी कवायद में बांदा में 16 , 17 अगस्त को 2 दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होगा.

लखनऊ; आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सपा अपनी तैयारियों को अमलीजामा पहनाने में जुटी है. इसकी कमान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने स्वयं संभाल रखी है. नई राणनीति के तहत, बुंदेलखंड में अपनी खोई जमीन फिर से तलाशने के लिए अखिलेश यादव ‘लोक जागरण रथ’ को दौड़ाएंगे.

इसके अलावा सपा कार्यकर्ताओं के ट्रेनिंग सत्र और शिविरों का फिर से आयोजन प्रारंभ करेगी. पिछले दिनों चल रहे सपा के शिविरों को मौसम की वजह से बंद कर दिया गया था. इसी कवायद में बांदा में 16 , 17 अगस्त को 2 दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होगा.

वहीं, फतेहपुर में 19, 20 अगस्त को कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा. कोलकता में हुई सपा के शिविर में यूपी के हर जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया था. इसी क्रम में फिर से शिविर व कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने की योजना बनी है.

Related Articles

Back to top button