Up election : बागी विधायकों पर बरसे संजय निषाद, इस्तीफे को बताया चुनावी स्टंट..

निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ कैबिनेट के उन मंत्रियों को फटकार लगाई, जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दे कि कैबिनेट मंत्री धर्म सिंह सैनी ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

वहीं इससे पहले स्वामी प्रसाद मौर्य और दारा सिंह चौहान के साथ कुछ और विधायकों के इस्तीफे से बीजेपी को तगड़ा झटका लगा था। वहीं इस बारे में मीडिया से बात करते हुए निषाद ने कहा, “जब चुनाव आयोग आदर्श आचार संहिता लागू करता है, तो कोई मंत्री या विधायक नहीं होता है। जनता के बीच रहना और एक बार फिर चुनाव जीतना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने पांच साल तक कुछ नहीं कहा। तब भाजपा खराब नहीं थी, “।

इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी द्वारा उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 40 प्रतिशत महिलाओं वाली पहली सूची जारी करने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भाजपा गठबंधन को इससे कोई खतरा नहीं है। बता दे कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में 10 फरवरी से 7 मार्च तक होंगे।

Related Articles

Back to top button
Live TV