सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, शर्तों के साथ दी 6 हफ्ते की जमानत

बीते बुधवार को AAP नेता सत्येंद्र जैन को चक्कर आने के कारण वे तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिर पड़े। जिसके चलते वह घायल हो गए थे। उनकी तबियत भी ...

बीते बुधवार को AAP नेता सत्येंद्र जैन को चक्कर आने के कारण वे तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिर पड़े। जिसके चलते वह घायल हो गए थे। उनकी तबियत भी लगातार ख़राब होती जा रही थी। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने सत्येंद्र जैन की जमानत को मंजूरी दे दी हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने AAP नेता सत्येंद्र जैन को चिकित्सकीय आधार पर शर्तों के साथ 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी है। सुप्रीम से मिली जमानत के मुताबिक वे बिना अनुमति के दिल्ली से बाहर नहीं जा सकते हैं। साथ ही साथ वे मीडिया को कोई बयान भी नहीं दे सकते हैं।

बीते दिनों तिहाड़ जेल प्रशासन द्वारा उन्हें चेकअप के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल लाया गया था। फिलहाल डॉक्टर उनका उपचार कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी सत्येंद्र जैन बाथरूम में गिरे थे, और उन्हें रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी.बीते एक हफ़्ते में दूसरी बार सत्येंद्र जैन अस्पताल में भर्ती हुए हैं।

Related Articles

Back to top button