सपा विधायक पल्लवी पटेल हुईं हाउस अरेस्ट, कौशांबी महोत्सव में जाने से प्रशासन ने रोका, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज कौशांबी और आजमगढ़ दौरे पर हैं। लोकसभा चुनाव को देखते हुए गृहमंत्री अमित शाह का पूर्वांचल दौरा काफी अहम माना जा रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लोकसभा चुनाव के लिए कौशांबी से चुनावी बिगुल फूंकेंगे।

कौशांबी. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज कौशांबी और आजमगढ़ दौरे पर हैं। लोकसभा चुनाव को देखते हुए गृहमंत्री अमित शाह का पूर्वांचल दौरा काफी अहम माना जा रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लोकसभा चुनाव के लिए कौशांबी से चुनावी बिगुल फूंकेंगे। और कौशांबी महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इसी बीच कौशांबी के सिराथू से सपा विधायक पल्लवी पटेल को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया है। सपा विधायक पल्लवी पटेल को पुलिस ने कौशांबी महोत्सव में जाने से रोक लिया है।

सपा विधायक पल्लवी पटेल को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया है। पल्लवी पटेल कौशांबी महोत्सव में जाने से रोकी गईं। पल्लवी पटेल बिना आमंत्रण कार्यक्रम में जा रही थीं। पल्लवी पटेल को सिराथू आवास में हाउस अरेस्ट किया गया है। बता दें, पल्लवी पटेल कौशाम्बी के सिराथू से विधायक हैं।

अमित शाह करेंगे कौंशाबी महोत्सव का शुभारंभ

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दोपहर 12.35 बजे शीतला धाम कौशाम्बी पहुंचेगे। यहां शीतला धाम में दर्शन पूजन के बाद कौशाम्बी महोत्सव का शुभारम्भ करेंगे। इसी के साथ खेल स्पर्धा के विजेताओं को मेडल वितरण करेंगे और कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Back to top button