राजभर के बयान पर सपा प्रवक्ता राजीव राय का पलटवार,बोले- चुनाव में ओपी राजभर का टूट जायेगा भ्रम,छड़ी के सहारे नही हो पाएंगे खड़े

राजीव ने आगे कहा 2022 के चुनाव में ओपी राजभर का बयान था की मोदी और अमित शाह को गुजरात न भेज दिया तो अपना मां बाप का नही.

मऊ : सुभासपा अध्यक्ष व विधायक ओमप्रकाश राजभर के बयान पर सपा प्रवक्ता राजीव राय ने पलटवार किया है. उन्होनें राजभर के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राजभर जैसे लोग अपने जाती के लोगो को ठग कर सत्ता में आ जाते है. इनके जाती के लोगो को ये देखना चाहिए. ऐसे लोगो का न चरित्र है .ओमप्रकाश ने कहा था चंद्रयान धरती पर उतर रहा है ये चंद्रयान धरती पर उतार रहे थे . राजीव राय ने आगे कहा जिनका काम अपने जमीर और अपने समाज को बेचना है ,अपने पार्टी को बेचना ,गाली देना फिर पैर पकड़ के माफी मांगना ऐसे लोग मेरे बारे बात कर रहे है मैं उनको तबज्जु नही देता हु.

राजीव ने आगे कहा 2022 के चुनाव में ओपी राजभर का बयान था की मोदी और अमित शाह को गुजरात न भेज दिया तो अपना मां बाप का नही. उनके समाज के लोग पूछना चाहते है तुम औलाद किसके हो मैं इन सब चीजों के स्तर पर नहीं जाना चाहता मां बाप सबके पूजनीय होते है . मैं जानना चाहता हू जो इस तरह के भाषा का इस्तेमाल करते है उनके मां बाप से पूछना चाहूंगा ये किसके है .

इसी कड़ी में उन्होने आगे कहा भारतीय जनता पार्टी के लोग डरे हुए है इसीलिए एडी चोटी का जोर लगा रहे है. कल सपा के प्रदेश अध्यक्ष और शिवपाल यादव का आगमन होगा. चुनाव से पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी द्वारा होगा. जनता बाहुबली ठगने वाले को जवाब देगी . आगामी लोकसभा चुनाव से ओमप्रकाश राजभर का भ्रम टूट जायेगा छड़ी के सहारे खड़ा नही हो पाएंगे . राजभर समाज कन्फ्यूजड है की पहले ओपी राजभर को क्लियर करे .

Related Articles

Back to top button