Diwali Special :12 लाख दीपों का प्रज्जवलन कर, जगमगाएगी रामनगरी अयोध्या, CM योगी भी होंगे कार्यक्रम का हिस्सा…

आज रामनगरी अयोध्या में राम की पैड़ी पर भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। करीब 12 लाख दीपों को जलाकर एक नया रिकॉर्ड कायम किया जाएगा। राम नगरी अयोध्या में आज दीपोत्सव का कार्यक्रम सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा, शोभायात्रा,झांकियों का शुभारंभ होगा। श्रीराम के अयोध्या आगमन की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। रामायण कार्निवल पर आधारित झांकियों का शुभारंभ, दोपहर 2.15 बजे शोभा यात्रा का अवलोकन होगा।

राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे। राम कथा पार्क में शोभा यात्रा का अवलोकन होगा। 3.35 बजे परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास, टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष से मुलाकात,राज्यपाल, CM,मंत्री जी. किशन रेड्डी करेंगे संबोधित। अयोध्या शोध संस्थान की पुस्तक का विमोचन, राम कथा पार्क में कार्यक्रम का आयोजन होगा। शाम 6 बजे दीपोत्सव का कार्यक्रम शुरू होगा।

12 लाख दीपों का प्रज्जवलन शुरू किया जाएगा। राम की पैड़ी पर एक साथ 9 लाख दीप जलेंगे। दीप प्रज्जवलन कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा शाम 7.05 बजे मुख्यमंत्री योगी करेंगे संबोधित। अयोध्या में दीपोत्सव का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा। गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम अयोध्या पहुंची। राम की पैड़ी पर 32 घाटों पर 9 लाख दीए जलाए जाएंगे। अयोध्या में मंदिरों, प्रमुख स्थानों में 3 लाख दीपक जलेंगे। अयोध्या में पिछले साल 5.51 लाख दीये जलाए गए थे।

Related Articles

Back to top button