स्वामी प्रसाद मौर्य बोले, परमहंस आचार्य साधु संत धर्माचार्य नही बल्कि ”नरपिशाच” है ?

स्वामी प्रसाद मौर्य बोले, परमहंस आचार्य साधु संत धर्माचार्य नही बल्कि ''नरपिशाच'' है ?

बहराइच : समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने अयोध्या में चर्चा में बने रहने वाले ”जगतगुरु परमहंस आचार्य” के बयान पर स्वामी का पलटवार हुआ है. उन्होनें कहा है कि ये अपना चेहरा जनता के सामने उजागर कर रहे हैं. ये साधु संत धर्माचार्य के भेष में ये नरपिशाच है. अब इनका अपराधिक चरित्र जगजाहिर हो रहा है. ये धर्माचार्यों का गुण नहीं है. पीठाधीश्वर परमहंस आचार्य को स्वामी प्रसाद मौर्य ने कुख्यात अपराधी बताया है. ये साधु के वेश में अपने को छुपाए हुए है. पुलिस अभी भी गूंगी बहरी बनी तमाशा देख रही है. उत्तर प्रदेश में कानून राज खत्म हो गया है. इसीलिए ये लोग कानून की गिरफ्त से बाहर है. उत्तर प्रदेश में सारे बाबाओं की बल्ले बल्ले है.

दरअसल पीठाधीश्वर परमहंस आचार्य ने विवादित बयान दिया था. परमहंस आचार्य ने स्वामी प्रसाद मौर्य के सिर काटने वालों को इनाम 25 करोड़ इनाम देने की घोषणा की थी. और उन्होनें कहा स्वामी को गोली मारने के लिए 4 लोगों को तैयार किए है. स्वामी प्रसाद मौर्य को 4 लोग गोली मारेंगे. इसीलिए स्वामी प्रसाद मौर्य डरकर छुपकर बैठा है. उन्होनें कहा था जो भाजपा के साथ है वह धर्म के रास्ते पर है, जो भाजपा के साथ नहीं वो अधर्मी है.

बता दें कि मशहुर कवि डॉक्टर कुमार विश्वास हमेशा सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं. जो समाजिक मुद्दो पर अपना विचार रखते हैं. अयोध्या में विवादित बयानों को लेकर चर्चा में बने रहने वाले जगतगुरु परमहंस आचार्य ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को जो गोली मारने का बयान दिया था. उस पर डॉक्टर कुमार विश्वास ने तंज कसा है. उन्होनें उत्तर प्रदेश के डीजीपी पर तंज कसा है. और कहा है कि क्या DGP और यूपी पुलिस छुट्टी पर हैं. क्या लॉ एंड ऑर्डर और कोर्ट कानून गोमती में बह गया? आचार्य ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को गला काटने के लिए कहा था. और साथ में गला काटने वाले को 25 करोड़ इनाम की भी घोषणा की थी. इस पर मशहूर कवि डॉक्टर कुमार विश्वास ने एक्स X पर पोस्ट किया था. जो कुमार विश्वास का X पर किया गया पोस्ट वायरल है.

Related Articles

Back to top button