Taiwan Controversy: थोड़ी देर में ताइवान लैंड करेंगी नैन्सी पेलोसी, तिलमिलाए चीन ने अमेरिका को दी धमकी- अंजाम भुगतने को रहें तैयार

अमेरिका की स्पीकर नैंसी पेलोसी थोड़ी देर में ताइवान के लिए लैंड करने वाली हैं। यूएस स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे को लेकर पूर्वी एशिया की राजनीति में अचानक खलबली बढ़ गई है। नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे को लेकर चीन ने अमेरिका को धमकी दी है।

नई दिल्ली. अमेरिका की स्पीकर नैंसी पेलोसी थोड़ी देर में ताइवान के लिए लैंड करने वाली हैं। यूएस स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे को लेकर पूर्वी एशिया की राजनीति में अचानक खलबली बढ़ गई है। नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे को लेकर चीन ने अमेरिका को धमकी दी है। चीन ने कहा है कि यूएस स्पीकर नैंसी पेलोसी अगर ताइवान जाती हैं तो चीनी सेना चुप नहीं बैठेगी, अमेरिका को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

अमेरिका की ताकतवर नेता नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे पर चीन भड़का है। अमेरिका और चीन अब ताइवान पर आमने-सामने आ गये हैं। दुनियाभर की निगाहें आज ताइवान पर हैं। यूएस स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे को लेकर पूर्वी एशिया में हालात तेजी से बदल रहे हैं। बता दें, ताइवान को चीन अपना हिस्सा मानता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूएसए ने भी कमर कस ली है। चीन की धमकियों के बावजूद पेलोसी अधिकारियों के साथ ताइवान यात्रा पर जाएंगी। पेलोसी चार एशियाई देशों की यात्रा कर रही हैं, सबसे पहले वह सिंगापुर पहुंची हैं। आज शाम तक वे ताइपे पहुंच सकती हैं।

बता दें, चीन ताइवान को अपना स्वशासित क्षेत्र मानता है, इसलिए वह पेलोसी की यात्रा का कड़ा विरोध कर रहा है। पेलोसी बीते 25 सालों में ताइवान पहुंचने वाली पहली शीर्ष अमेरिकी अधिकारी होंगी। पेलोसी के ताइवान दौरे से भड़के चीन ने अमेरिका को धमकी तक दे डाली है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि वह अमेरिका को फिर चेतावनी देते हैं कि यदि पेलोसी ताइवान पहुंचीं तो पीपुल्स लिबरेशन आर्मी चुपचाप नहीं बैठेगी।

Related Articles

Back to top button