
समाजवादी पार्टी सरकार में खनन मंत्री रहें गायत्री प्रजापति और उनके दो साथियों आशोक तिवारी और आशीष शुक्ला को गैंगरेप और पाक्सो एक्ट मामले में लखनऊ की MP/MLA कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने तीनों दोषियों पर दो-दो लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
कोर्ट ने इसी मामले में गिरफ्तार चार सह आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया है। आपको बता दे कि 2017 में एक महिला ने गायत्री प्रजापति और उनके कई साथियों पर गैंगरेप और बेटी के साथ छेड़खानी का आरोप लगाया था। महिला ने गायत्री प्रजापति और उसके साथियों पर परिवार को जान से मारने की धमकी का भी आरोप लगाया था।
इसके बाद पीड़िता ने केस दर्ज कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी इस पर सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया था। इसके साथ ही महिला ने तीनों आरोपियों के लिए सख्त सजा की मांग की थी।