बारिश से हाल बेहाल, मायावती ने केन्द्र सरकार को बैठकों से आगे बढ़कर मदद की कही बात

मायावती ने ट्वीट करते हुए कहा कि यूपी सहित देश के अधिकतर राज्यों में भारी बारिश व बाढ़ के कारण आम जनजीवन काफी प्रभावित है।

बारिश से हाल बेहाल है, पूरे देश सहित प्रदेश के कई हिस्सों में अभी भी बारिश लगातार जारी है, पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण मैदाने से लेकर पहाड़ो तक लोगों की मुश्किलें बड़ी हुई है। लगातार भारी बारिश के चलते कई जगह पर भारी जनहानी भी हुई है। कई जगह बारिश का पानी भरने से आवाजाही बंद है।

बीएसपी सुप्रीमों मायावती ने बारिश से प्रभावित लोगों को लेकर मदद के लिए आगे आने की अपील की है। मायावती ने ट्वीट करते हुए कहा कि यूपी सहित देश के अधिकतर राज्यों में भारी बारिश व बाढ़ के कारण आम जनजीवन काफी प्रभावित है। काफी जान-माल व पशुधन की हानि हुई है। शहरों का बुरा हाल है, किन्तु ग्रामीण इलाकों में लोगों के मकान गिरने व फसल की व्यापक बर्बादी आदि के कारण हालात काफी गंभीर व चिन्ताजनक है।

बारिश की भयावाह स्थिति को देखते हुए बीएसपी ने मांग की है कि ऐसे विकट हालात में सभी सम्बंधित राज्य सरकारें पीड़ित परिवार वालों की हर प्रकार से मदद के लिए पूरी ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेवारी को निभायें। केन्द्र की सरकार को भी आकलनों व बैठकों आदि से आगे बढ़कर राज्यों की मदद के लिए तत्काल आगे आना ज़रूरी।

Related Articles

Back to top button