
लखनऊ; यूपी में 6 बड़े IAS अफसरों के तबादला हुआ है. अफसरों के तबादले होने के बाद प्रशासनिक हमले में हड़कंप का माहौल है. क्योंकि पिछले कई दिनों से यूपी में अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले हुए हैं. जिसके चलते अधिकारी संशय में हैं कि उनका तबादला कब और कहां कर दिया जाए.
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) July 7, 2023
➡️यूपी में 6 आईएएस अफसरों के तबादले
➡️सौम्या पांडेय को अपर श्रम आयुक्त कानपुर नगर बनाया गया
➡️IAS बालाकृष्ण त्रिपाठी विशेष सचिव एपीसी बने रहेंगे
➡️विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा का तबादला निरस्त किया गया
➡️IAS आलोक कुमार विशेष सचिव माध्यमिक बनाए गए
➡️लक्ष्मी एन. सीडीओ… pic.twitter.com/jaLczzKPH1
जिन अफसरों के तबादले हुए हैं उनमें से सौम्या पांडेय को अपर श्रम आयुक्त कानपुर नगर की जिम्मेदारी मिली है. IAS बालाकृष्ण त्रिपाठी विशेष सचिव एपीसी बने रहेंगे. उनका विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा का तबादला निरस्त किया गया है. IAS आलोक कुमार विशेष सचिव माध्यमिक बनाए गए हैं. वहीं लक्ष्मी एन सीडीओ कानपुर देहात बनाया गया है.









