Tripura Municipal Election Results 2021 : त्रिपुरा में वोटों की गिनती जारी, भाजपा जीत के करीब, 14 में से 8 सीटों पर कब्जा…

त्रिपुरा के 14 नगर निकायों के लिए आज वोटों की गिनती जारी है।। त्रिपुरा में नगर निगम और नगर पंचायत चुनाव के कुल 222 सीटों पर हुए चुनाव में मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। हालांकि, अब तक की मतगणनना के अनुसार, त्रिपुरा नगर निकाय चुनाव में भाजपा बढ़त बनाती हुई दिख रही है। भाजपा 14 में से आठ सीटें जीत चुकी है और बाकी 6 सीटों पर भी आगे चल रही है। दरअसल, राजनीतिक हिंसा के आरोपों के बीच त्रिपुरा के 14 नगर निकायों के लिए बृहस्पतिवार को मतदान हुआ था। त्रिपुरा निकाय चुनावों में भाजपा ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे।

-दोपहर 12 बजे तक की मतगणना रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को त्रिपुरा के 14 नगर निकायों में से आठ में जीत दर्ज कर ली है और शेष छह में आगे चल रही है।

-त्रिपुरा निकाय चुनाव परिणाम: राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, अगरतला नगर निगम के 51 वार्डों में से 29 वार्डों में जीत दर्ज कर बीजेपी ने बहुमत हासिल कर लिया है।

-त्रिपुरा निकाय चुनाव परिणाम: अगरतला नगर निगम के वार्ड नंबर 35 और वार्ड नंबर 18 से क्रमश: बीजेपी के तुषार कांति भट्टाचार्जी और अभिषेक दत्ता जीते।

-त्रिपुरा निकाय चुनाव: अगरतला नगर पालिका में 3 वार्डों में भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है।

-त्रिपुरा राज्य चुनाव आयोग ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अंबासा, जिरानिया, तेलियामुरा और सबरूम सीटों पर आगे चल रही है।

Related Articles

Back to top button