
मुजफ़्फ़रनगर. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज यूपी के मुजफ्फनगर पहुंचे हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुजफ्फरनगर जिले का नाम बदलने का मुद्दा उठाया और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर जमकर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा मुजफ्फरनगर जिले का नाम बदलने की जरूरत है, 75 साल बाद मुगलों की निशानी को मिटानी चाहिए। बता दें, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज पशु प्रदर्शनी एवं कृषि मेले में पहुंचे थे।
मुजफ़्फरनगर कृषि मेले में पहुंचे गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर जमकर निशाना साधा है। गिरिराज सिंह ने विपक्ष को एकजुट करने के लिए फोन वार्ता कर रहे मल्लिकार्जुन खड़गे पर तंज कसा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा विपक्ष एकजुट होकर पहले कुछ नहीं कर पाया, खड़गे ने राहुल गांधी को 3600 किलोमीटर पैदल चलाया, उसके बाद तीन राज्य में मोदी जी को ही चुना है, जनता मोदी जी को चुनने का मन बना चुकी है, नरेंद्र मोदी जी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
मुजफ़्फरनगर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री ने मंच से मुजफ्फरनगर के नाम बदलने की अपील की। उन्होंने कहा मुजफ्फरनगर किसानों की राजधानी है, 75 साल हो गए मुजफ्फरनगर अच्छा नहीं लगता, 75 साल बाद मुगलों की निशानी को मिटानी चाहिए।