UP : AAP ने जारी किया 150 सीटों पर टिकट, 41 ग्रेजुएट उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला करेगी जनता…

उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही सभी राजनीतिक पार्टियों का अपने प्रत्याशियों की घोषणा का दौर भी शुरू हो गया। भाजपा, बसपा और सपा के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। आप सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की जहां उन्होने 150 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की।

इस दौरान संजय सिंह ने कहा, अच्छे उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। 41 ग्रेजुएट उम्मीदवारों को टिकट मिला है। डॉक्टरों,इंजीनियरों को टिकट दिया गया। जनता योग्य उम्मीदवारों का चयन करें। एससी जाति के 31 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। 36 ब्राह्मण, 55 OBC उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। 14 मुस्लिम, व्यापारी वर्ग से 7 लोगों को टिकट दिया गया। फतेहाबाद से चंद्रपाल सिंह गुजर को टिकट दिया गया।

Related Articles

Back to top button