UP Election: सपा नेता बोले- बंगाल की तरह बीजेपी को भगाएगी यूपी की जनता, अखिलेश बनेंगे दोबारा सीएम

इटावा. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने बड़ा बयान दिया है। सपा नेता किरणमय नंदा ने कहा इस बार बंगाल की तरह यूपी की जनता 2022 के चुनाव में भाजपा को हटाएगी। अखिलेश यादव दोबारा यूपी के मुख्यमंत्री बनेंगे। बता दें, सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा आज इटावा पहुंचे थे।

मंगलवार को इटावा दौरे पर आए सपा नेता किरणमय नंदा ने कहा 2022 के लिए हम लोगों का संगठन मजबूत हुआ है। हर विधानसभा में अभी तक हम 108 विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं का जो जोश देखा है। उससे लग रहा है 2022 में पूर्ण बहुमत से हम सरकार बनायेंगे, दूसरी बार अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा यूपी की जनता भाजपा से नाराज है, 2017 से लेकर 2021 तक बीजेपी सरकार में अभी तक कुछ काम नहीं हुआ, जनता इस बार भाजपा को सबक सिखाएगी।

सपा नेता ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के उद्घाटन पर कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है,अभी तक भाजपा ने जो उद्घाटन किया वो अखिलेश के काम का ही उद्घाटन किया है, भाजपा केवल काम का नाम बदलती है,आज जो पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का उद्घाटन हुआ है वो अखिलेश यादव का काम है। भाजपा ने अभी तक अपना कोई काम नही किया, भाजपा के एक ही काम है कि झूठ बोलो ओर जनता को भ्रमित करो।

वहीं बंगाल के चुनाव व यूपी के चुनाव में क्या अंतर है के सवाल पर सपा नेता ने कहा बंगाल की जनता ने भाजपा को हटाया, वहां के लोग जानते है कि भाजपा केवल धर्म व जाति-पात को लेकर चुनाव करती है। जाति-पात से लोगों को तोड़ना चाहते है, जैसे भाजपा को बंगाल की जनता ने भगाया वैसे ही उत्तर प्रदेश की जनता भी जान गई है और 2022 के चुनाव में भाजपा को हटाएंगे और अखिलेश को दोबारा मुख्यमंत्री बनायेंगे ।

Related Articles

Back to top button