UP Election: सपा नेता का BJP पर बड़ा हमला- ठोक दो नीति वाली भाजपा को 2022 में ठोकेगी जनता

कन्नौज. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा ठोक दो नीति वाली भाजपा को 2022 में ठोकेगी जनता। वहीं कंगना रनौट के बयान पर हमला बोला। और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के जिन्ना वाले बयान पर भी सफाई दी।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा का भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा ठोक दो नीति वाली भाजपा को 2022 में ठोकेगी जनता। कहा कंगना रनौत को पद्मश्री देना, उसकी गरिमा को खत्म करना है। जिन्ना के सवाल पर नंदा बोले उनके बारे में आडवाणी से ज्यादा कोई नही जानता। उनसे जाकर पूछो तो वह ज्यादा अच्छा बताएंगे। अखिलेश यादव के जिन्ना का नाम लेने पर बोले वह आजादी के पहले कि बात की गयी थी।

भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाओं और बांटने वालो को इस बार यूपी की जनता चुनाव में जवाब देगी। बता दें ये सब बातें विधानसभावार समीक्षा पर निकले किरणमय नंदा ने पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान कही।

Related Articles

Back to top button