
प्रतापगढ़ के लीलापुर से सोमवार को एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई हैं। यहां 15 लोगों से भरी टेंपो तेज रफ्तार टैंकर के चपेट मे आ गईं। टैंकर की चपेट मे आने से टेंपो हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे मे आठ सवारियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।अस्पताल में भर्ती कराए गए घायलों मे कुछ लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई जिस्से मरने वाले लोगों की संख्या अब आठ से बढ़कर बाराह हो गई हैं।
सीएम योगी ने इस हादसे पर दुख जताया साथ ही मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की. सीएम ने अस्पताल में भर्ती कराए गए घायलों को 50 हजार आर्थिक मदद का एलान किया और मृतक के परिजनों को 2-2 लाख मुआवजे का एलान किया।
जानकारी के मुताबिक, यह टेंपो सवारी भरकर प्रतापगढ़ की तरफ से जा रही थी और टैंकर मोहनगंज की तरफ से आ रहा था। तेज रफ्तार टैंकर ने टैंपो में टक्कर मार दी। इससे टेंपो के परखचे उड़ गए। उसमें सवार ग्याराह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मरने वालों के घर पर कोहराम मच गया है।









