UP-जापान निवेश सम्मेलन: प्रदेश में होगा 600 करोड़ का इन्वेस्टमेंट, CM बोले- जापान में लिया संकल्प, लखनऊ की धरती पर साकार हो रहा

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश- जापान निवेश सम्मेलन 2026 का आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान के साथ निवेश को लेकर MoU साइन किए। मुख्यमंत्री ने बताया कि यूपी में यामानाशी डेस्क बनाया जाएगा। यामानाशी सरकार यूपी में 600 करोड़ का निवेश किया जाएगा। गलगोटिया यूनिवर्सिटी से भी MoU साइन किए गए हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जापान की धरती पर हमने संकल्प लिया था और लखनऊ की धरती पर साकार होते दिख रहा है।

‘MSME में निवेश से रोजगार बढ़ेगा’

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान के विकास की तारीफ की। सीएम योगी ने कहा, ‘भारत-जापान के संबंध मजबूत हैं। जापान की धरती में हमने संकल्प लिया था। उस संकल्प को लखनऊ की धरती पर साकार होते देख रहे हैं। जापान में हुई बातचीत अब स्ट्रांग बिजनेस पार्टनर में बदल रही है। युवा शक्ति भारत की ताकत है। जापान ने दुनिया को अनुशासन सिखाया है। इनोवेशन जापान की पहचान है। यूपी भी नई सोंच से आगे बढ़ रहा है। यूपी में अब बढ़िया इंफ्रास्ट्रक्चर है। नेशन फस्ट की भावना से विकास संभव है। इस समझौते से MSME में निवेश से रोजगार बढ़ेगा।

UP में बनाया जाएगा यामानाशी डेस्क

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘यूपी में यामानाशी डेस्क बनाया जाएगा। यामानाशी सरकार 600 करोड़ का निवेश करेगी। जापान के पास इंडस्ट्रियल पावर का अनुभव है। गलगोटिया यूनिवर्सिटी के साथ MoU हुआ है। हमारा पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर होगा। ग्रीन हाइड्रोडन के क्षेत्र में भी सहयोग मिलेगा।

Related Articles

Back to top button