UPElection2022: प्रियंका गांधी ने जारी की 125 कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट, उन्नाव रेप केस पीड़िता की मां को दिया टिकट…

उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव की तारीखो का ऐलान हो चुका है। जिसके बाद सभी सियासी पार्टियां चुनावी जंग को जितने के लिए अलग-अलग हथकंडे अपना रही है। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। प्रियंका गांधी ने प्रेस कान्फ्रेंस कर सभी प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी की।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, 125 प्रत्याशियों की सूची जारी होगी। जिसमें 125 में 50 महिला प्रत्याशी होंगी। प्रियंका ने कहा, टिकट में 40 फीसदी महिलाओ की भागीदारी होगी। प्रियंका गांधी ने बताया, नोएडा से पंखुड़ी पाठक को कांग्रेस का टिकट दिया गया है। फर्रूखाबाद से सलमान खुर्शीद की पत्नी को टिकट दिया गया।

बता दें उन्नाव रेप कांड पीड़िता की मां को कांग्रेस ने टिकट दिया है। वही, फर्रूखाबाद से सलमान खुर्शीद की पत्नी को टिकट दिया गया। संभल से निदा अहमद, गोंडा से रामा कश्यप, इलाहाबाद दक्षिण से अल्पना निषाद, शाहजहांपुर से पूनम पांडे को कांग्रेस ने टिकट दिया। सोनभद्र में आदिवासी रामराज गोंड, मौजूदा विधायक आराधना मिश्रा मोना को टिकट मिला।

Related Articles

Back to top button