Uttar Pradesh: इस जेल के खाने को FSSAI ने दी 5 स्टार रेटिंग, जाने क्या है खास ?

जेल के खाने को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया में हमेशा से खराब ही रही हैं। अगर घर में खाना अच्छा न लगे तो तब लोग ये कहते हैं की इससे अच्छा खाना तो जेल में मिलता हैं...

जेल के खाने को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया में हमेशा से खराब ही रही हैं। अगर घर में खाना अच्छा न लगे तो तब लोग ये कहते हैं की इससे अच्छा खाना तो जेल में मिलता हैं। उत्तरा प्रदेश की एक जेल ने इस अच्छे खाने की कहावत को सच कर दिया हैं। प्रदेश के फ़र्रूख़ाबाद जिले की कारागार के खाने को 5 स्टार रेटिंग दी गयी हैं। फ़र्रूख़ाबाद जिले की फतेहगढ़ जेल इस तरह की उपलब्धि हासिल करने वाली प्रदेश की पहली जेल बन गयी हैं।

दरअसल, फ़र्रूख़ाबाद की जिला जेल में रसोई को आधुनिक कर दिया गया हैं। जेल की नई रसोई में आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। जिसके चलते अब जेल में खाना हांथों के बजाय मशीनों से बनाया जा रहा हैं। बंदियों के गुणवत्तापूर्ण भोजन और खाद्य सामग्रियों के बेहतर रख रखाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने जिला कारागार को 5 स्टार राइटिंग के साथ प्रमाणित किया हैं।

कोरोना को देखते हुए जिला कारागार ने नई पाकशाला का निर्माण कराया था। और 1100 लोगो के लिए तैयार की जाने वाली रसोई को इसमें शिफ्ट किया गया था। जिसके बाद से जेल में सफाई और स्वच्छता में काफी सुधर आया हैं। हालाँकि अभी तक खाना बनाने में कैदियों की मदद ली जाती थी, अब मैनुअली होने के बाद खाना बनने में समय लगता हैं। अभी प्रत्येक पाली में खाना बनाने के लिए करीब 50 कैदियों को जुटना पड़ता हैं।

क्या है खास ?

जेल में आटा गूंथने की मशीन लगायी गई हैं। रोटी के लिए 2 बड़े रोटी मेकर लगे हुए हैं। इसके साथ ही सब्जी कटर के माध्यम से काटी जाती है। जिला जेल अधीक्षक ने बताया कि बंदियों को सुबह 9 बजे नाश्ता व दोपहर में 12 बजे खाना दिया जाता हैं। इसके साथ ही शाम को 6 बजे खाना दिया जाता हैं। खाना रख-रखाव का बेहद ख्याल रखा जाता हैं।

Related Articles

Back to top button