कौशाम्बी जिले की बेटी सुनीता ने UAE में फहराया भारत का परचम , खेल प्रतियोगिता में हासिल किया कांस्य पदक

संयुक्त अरब अमीरात के शहर दुबई में एक भारतीय महिला की सफलता की कहानी ने लोगों का ध्यान खींचा है। भारत के यूपी के कौशांबी की रहने वाली सुनीता ने दुबई में जाकर भारत का परचम लहराया है।

संयुक्त अरब अमीरात के शहर दुबई में एक भारतीय महिला की सफलता की कहानी ने लोगों का ध्यान खींचा है। भारत के यूपी के कौशांबी की रहने वाली सुनीता ने दुबई में जाकर भारत का परचम लहराया है। दरअसल, कौशाम्बी की बेटी सुनीता ने एक्कीसवीं एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य जीता है ।

बता दें दुबई में एक इंटरनेशनल खेल कार्यक्रम आयोजित किया गया , जिसमें विभिन्न देशों से काफी लोगों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था , और भारत की बेटी सुनीता भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनी थी। इंटरनेशनल कंटेस्टेंट के बीच इस खेल में पांच हजार मीटर की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें भारत की बेटी ने विजेता बनकर कांस्य पदक हासिल किया है ।

सुनीता की जीत की खुशखबरी मिलते ही कौशाम्बी वासियों में खुशी की लहर दौड़ने लगी जिसके बाद सुनीता के घर बधाई देने वालों की भीड़ जुट गई है। बतां दे मंझनपुर के बरई बंधवा निवासी सुनीता ने स्पोर्ट़स स्टेडियम से दौड़ का प्रशिक्षण लिया था। इसके बाद 2023 में कुवैत में 3000 मीटर की दौड़ में देश के लिए रजत पदक जीता था। लखनऊ में आयोजित 22 वीं नेशनल फेडरेशन एथलीट चैंपियनशिप में सुनीता 3000 हजार व 5000 मीटर दौड़ में विजय पताका फहरा चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button