उत्तर प्रदेश : मौसम विभाग का रेड अलर्ट जारी, इन जिलो में हो सकती है भारी बारिश

पश्चिमी यूपी,पूर्वांचल समेत NCR में भी झमाझम बारिश दिखने को मिल रही हैं।लोगों को इस बारिश मे गरमी से तो राहत मिली लेकिन रोड पर जलभराव जैसी अन्य मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा हैं।

उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है।पिछले 2 दिनों से उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में लगातार हो रही बारिश को लेकर मौसम विभाग ने कई जिलो में रेड अलर्ट जारी किया हैं।पश्चिमी यूपी,पूर्वांचल समेत NCR में भी झमाझम बारिश दिखने को मिल रही हैं।लोगों को इस बारिश मे गरमी से तो राहत मिली लेकिन रोड पर जलभराव जैसी अन्य मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा हैं।

भारी बारिश के चलते IMD ने 28 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया जिसमे मेरठ,बुलंदशहर,गौतमबुद्धनगर,गाजियाबाद,हापुड़,बागपत,सहारनपुर,मुजफ्फरनगर,शामली,
बिजनौर,रामपुर ,अमरोहा,संभल,बरेली,बदायूं,पीलीभीत,शाहजहांपुर,आगरा,फिरोजाबाद,मैनपुरी और प्रदेश राजधानी लखनऊ समेत कुछ अन्य जिले शामिल हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग द्वारा यूपी में 11 जुलाई को भारी बारिश की संभावना बताई जा रही है। इसके साथ ही पश्चिम के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी जा चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button