
सपा मुखियां अखिलेश यादव और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखियां शिवपाल सिंह यादव के बीच जल्द ही गठबंधन का ऐलान हो सकता है। सोमवार को अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल सिंह के साथ अच्छे संबधो के संकेत दिये है। उन्होंने कहा कि चाचा के साथ आने पर उन्हें कोई समस्या नहीं है। उन्हें और उनके लोगों को समाजवादी पार्टी में उचित सम्मान दिया जाएगा। इससे पहले शिवपाल कई बार इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि वह तो गठबंधन के लिए तैयार हैं लेकिन अखिलेश की तरफ से जवाब नहीं आ रहा है।
सपा के साथ गठबंधन पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के चीफ शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि नेताजी यानि मुलायम सिंह यादव ने उनसे पूछा था कि अखिलेश के साथ एक कब हो रहे हो। वहीं बुलंदशहर में शिवपाल यादव ने कहा कि समान विचार धारा वाले दलों से उत्तर प्रदेश में गठबंधन किया जाएगा। वह सपा से गठबंधन के लिए भी तैयार हैं, क्योंकि विधानसभा चुनावों में भाजपा को हराना जरूरी है। यदि अखिलेश नहीं माने तो छोटी पार्टियों से गठबंधन कर भाजपा को हराया जाएगा।