सड़क बनाने के लिए ग्रामीणों ने किया अनोखा प्रदर्शन, गड्ढों में की धान की रोपाई

ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन ,पूजा पाठ भी किया और वही आज इस सड़क पर धान की रोपाई भी की

देवरिया जिले में कई सडकों का बुरा हाल है बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं बरसात के समय में सड़के तालाब में तब्दील हो गई हैं वहीं एक आज अनोखा तस्वीर देखने को मिला जहां देवरिया पकड़ी मार्ग जिसकी लंबाई लगभग 25 किलोमीटर है, जहां सैकड़ों लोगों ने उस सड़क पर धान की रोपाई की और उसे बनवाने के लिए जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार से गुहार लगाई है।

य़ह मार्ग PWD विभाग के प्रांतीय खंड के अधीन है यह कई वर्षों से सड़क खराब पड़ी हुई है इस पर कई बार ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन ,पूजा पाठ भी किया और वही आज इस सड़क पर धान की रोपाई भी की कि सरकार की नजर में अब बाद जाए और यह सड़क बन सके।आपको बता दें कि रोजाना इस सड़क से हजारों लोगों का आना जाना है आए दिन लोग गिरते हैं चोटिल होते हैं लेकिन जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के कामों पर जो भी नहीं रेंग रहा है कि इस तरह को बनवा सकें।

वही आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क को बनवाने के लिए वह कई सालों से प्रयास कर रहे हैं लेकिन जिला प्रशासन के अफसर इस सड़क को बनवाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं इसलिए वह लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। वही इस बाबत पीडब्ल्यूडी विभाग के अफसरों का कहना है कि इस पूरी सड़क का स्टीमेट शासन स्तर पर लंबित है जब शासन हरी झंडी देगा तभी सड़क बनेगी लेकिन यह सड़क सैकड़ों गांव की लाइफ लाइन कही जाती है जो अब जर्जर हो चुकी है और इसका खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं जिसको लेकर आए दिन कई तरह से धरना प्रदर्शन हो रहे हैं।

रिपोर्ट-मनीष कुमार मिश्र

Related Articles

Back to top button