पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सर में आई गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती

यह जानकारी टीएमसी की ओर से ममता बनर्जी की फोटो जारी करते हुए दी गई है। इनके मत्थे पर गहरी चोट लगी है। ये हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी नहीं मिली है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी हादसे का शिकार हो गई हैं। यह जानकारी टीएमसी की ओर से ममता बनर्जी की फोटो जारी करते हुए दी गई है। इनके मत्थे पर गहरी चोट लगी है। ये हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी नहीं मिली है।

सीएम ममता बनर्जी की एक तस्वीर सामने आई है। जिसमें से खून निकल रहा है। उन्हें एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार ममता ट्रेडमिल करते समय गिर गई थी। इसके बाद अभिषेक बनर्जी उन्हें अस्पताल लेकर गए। इससे पहले भी वह हादसे का शिकार हो चुकी हैं। 

खबरों के अनुसार ममता बनर्जी के इलाज के लिए डॉक्टरों की विशेष टीम गठित कर दी गई है। स्वास्थ्य को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी कर दिया गया है। अस्पताल के बाहर भारी संख्या में कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button