
जी हाँ , सही सुना आपने पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को मद्देनज़र रखते हुए स्पेन में अब सभी महिलाओ को 3 दिन की अतरिक्त छुट्टी दी जाएगी। स्पेन ऐसा करना वाला पहला पश्चिमी देश हो गया है। पीरियड्स के दौरान आज भी लड़कियों और महिलाओ को छुट्टी नहीं दी जाती है। मासिक धर्म के दौरान होने वाले भयानक दर्द को सहन करना काफी मुश्किल होता है ऐसे में अगर महिलाये छुट्टी लेती है तो उनका वेतन काट लिया जाता है।
हालाँकि ,भारत में दो कंपनिया ऐसी है जो उन दिनों में महिलाओ को छुट्टी देती है भारत में अभी भी कई ऐसे गाँव है जहा पैड की जानकारी अभी तक लोगो को नहीं है। फिर ऐसे में पेड छुट्टी की बात तो दूर ही है। दूसरे विश्व युद्ध के बाद से ही जापान में महिलाओ को छुट्टी दी जाने लगी। इसके साथ ही ताईवान में भी मासिक धर्म के दौरान महिलाओ को तीन दिन की छुट्टी दी जाती है। जिसके लिए उन्हें उनकी सैलरी की टेंशन नहीं रहती है।