वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2022 जारी, दुनिया का सबसे खुशहाल देश फिनलैंड, जानें किस स्थान पर है भारत

संयुक्त राष्ट्र सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशंस नेटवर्क द्वारा प्रकाशित वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2022 में भारत दुनिया के दुखी देशों में 136 वें स्थान पर है, जबकि फिनलैंड लगातार पांचवें वर्ष सूची में शीर्ष स्थान पर है।  डेनमार्क दूसरे स्थान पर काबिज है, जबकि आइसलैंड और स्विट्जरलैंड तीसरे और चौथे स्थान पर रहे।

उसके बाद नीदरलैंड और लक्ज़मबर्ग, स्वीडन, नॉर्वे, इज़राइल और न्यूजीलैंड शीर्ष 10 में शेष देश थे। सूची में संयुक्त राज्य अमेरिका 16 वें स्थान पर था। और ब्रिटेन 17 वें स्‍थान पर है जबकि लेबनान, जिम्बाब्वे, रवांडा और बोत्सवाना के साथ अफगानिस्तान दुनिया के सबसे दुखी देश थे।

आपको बता दे कि  पिछले साल की रिपोर्ट में भारत 139वें स्थान पर था, जबकि इस साल, कोविड -19 के कारण असंख्य चुनौतियों का सामना करने के बावजूद, 136 वां स्थान हासिल किया।  हैप्पीनेस रैंकिंग लोगों के जीवन की गुणवत्ता के अधिक स्थिर माप के रूप में जीवन मूल्यांकन पर आधारित होती है।

Related Articles

Back to top button