सीएम योगी की मां के निधन पर अखिलेश यादव ने जताया दुख, बोले- पूज्य माता जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति संवेदना जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने संदेश में लिखा, ”उप्र के मुख्यमंत्री जी की पूज्य माता जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। विनम्र श्रद्धांजलि के साथ उनकी आत्मा की शांति के लिए हम प्रार्थना करते हैं। शोक संतप्त परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं।”

अखिलेश यादव ने अपने इस संदेश के जरिए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के निधन की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक जगत में भी शोक की लहर है।

Related Articles

Back to top button