2007 का टी20 वर्ल्ड कप दिलाने वाले इस क्रिकेटर का जन्मदिन आज, खेली थी तूफानी पारी

टीम इंडिया से काफी समय से बाहर चल रहे रॉबिन उथप्पा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं. रॉबिन उथप्पा का जन्म 11 नंबवर 1985 को कर्नाटक मे हुआ था। उनके पिता वेणु उथप्पा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी के रेफरी थे। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में टीम को जीत दिलाने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। रॉबिन उथप्पा ने अपने अतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ की थी।

रॉबिन उथप्पा ने अपने पहले मैच में ही इंग्लैंड के खिलाफ 86 रनों की पारी खेली थी। इंग्लैंड के खिलाफ भारत में खेलने के बाद उन्हें अपना अगला मौका जनवरी 2007 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ मिला, जहां उन्होंने सिर्फ 41 गेंदों में 70 रन बनाए। जिसके बाद उन्हें 2007 वनडे विश्व कप के लिए चुना गया। पर रॉबिन उथप्पा इस विश्व कप में ज्यादा कुछ कर नहीं पाये और 3 मैचों में वे सिर्फ 30 रन ही बना पाए |

इसके बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में खेले गए टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ 50 रन बनाए। रॉबिन उथप्पा ने टीम इंडिया को 2007 का टी20 वर्ल्ड कप दिलाने में अहम योगदान दिया था। रॉबिन उथप्पा अपने आक्रामक खेल के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने भारत की ओर से 43 वनडे खेले है जिसमे उन्होंने 934 रन बनाए इसके अलावा उन्होंने भारत के लिए13 टी20 इंटरनेशनल में 249 रन बनाए है। रॉबिन उथप्पा ने अपना अंतिम इंटरनेशनल मुकाबला जुलाई 2015 में खेला था.

Related Articles

Back to top button