
लोकसभा चुनाव 2024 : बसपा ने भाजपा वोट बैंक समीकरण को तोड़ने की कोशिश की है। मायावती ने शुक्रवार को 09 प्रत्याशियों की घोषणा की है। इन प्रत्याशियों में दो ऐसे नाम हैं जो हाल ही में भाजपा से आए हैं और जातिगत समीकरण के लिए कारगर हो सकते हैं।
फैजाबाद से सच्चिदानंद पांडेय, बस्ती से दयाशंकर मिश्र, आजमगढ़ से भीम राजभर व घोषी से बालकृष्ण चौहान और गोरखपुर से जावेद समिनानी, चंदौली से सत्येन्द्र कुमार, रॉबर्टगंज से धनेश्वर गौतम और एटा से मोहम्मद इमरान को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में बसपा, भाजपा के जातिगत समीकरण पर हावी होती दिख रही है।
फैजाबाद में भी बसपा ने सच्चिदानंद पांडे को टिकट दिया है वो हाल ही में भाजपा छोड़कर आए हैं, ब्राम्हण वोटरों में उनकी अच्छी पकड़ है। पांडे अंबेडकर नगर के रहने वाले हैं तो वहीं बस्ती में बसपा के टिकट पर मैदान में उतारे गए दयाशंकर मिश्र तीन दशक से ज्यादा भाजपा में रहे हैं, भाजपा जिलाध्यक्ष भी रहे हैं। और हाल ही में बसपा में शामिल हुए हैं। फैजाबाद और बस्ती सीट पर सवर्ण और दलित वोटर बराबर हैं। ऐसे में इन सीटों पर सवर्ण को टिकट देकर मायावती ने दलितों को भी साधने की कोशिश की है।









