सपा के 7 नए प्रत्याशियों की सूची….पप्पू निषाद और बाबू सिंह कुशवाहा को भी टिकट

लोकसभा चुनाव 2024ः समाजवादी पार्टी ने 7 और सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। बाबू सिंह कुशवाहा को जौनपुर तो वहीं प्रिया सरोज को मछली शहर से टिकट दिया।

सपा की इस सूची में फूलपुर से अमरनाथ मौर्य और श्रावस्ती से राम शिरोमणि वर्मा को टिकट दिया है। डुमरियागंज लोकसभा सीट से इस बार भीष्म शंकर कुशल और संतकबीरनगर से पप्पू निषाद उर्फ लक्ष्मीकांत व सलेमपुर से रमाशंकर राजभर प्रत्याशी बनाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button