
लोकसभा चुनाव 2024ः समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी भाजपा के घोषणा पत्र की आलोचना की है। इस घोषणा पत्र को उन्होंने झूठ का रिकॉर्ड तोड़ने वाले जुमलों से भरा एक दस्तावेज कहा है।
अखिलेश यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर भी अपनी राय साझा की है। उन्होंने कहा कि जनता अपने सुनहरे भविष्य को लेकर निर्णय ले चुकी है और गठबंधन को ही चुनेगी। ऐसे में भाजपा का यह संकल्प पत्र किसी काम का नहीं है। ये भी कहा कि जनता इस संकल्प पत्र पर भरोसा नहीं करेगी।
बीजेपी के घोषणा पत्र पर अखिलेश यादव का हमला
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) April 14, 2024
जनता ने बीजेपी को हराने का संकल्प लिया है। भाजपा का 'संकल्प पत्र' किसी काम का नहीं। झूठ और जुमला बीजेपी की पहचान बन गया है। भाजपा का संकल्प-पत्र में झूठ,जुमलों का रिकॉर्ड।#Lucknow @yadavakhilesh pic.twitter.com/N0pd8qwybs
सपा मुखिया ने लिखा कि झूठ और जुमले जिनकी पहचान बन गए हों भला व भविष्य की गारंटी कैसे दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो वादे 2019 में किए थे वो पूरे नहीं कर सके तो क्या करेंगे, इस बारे में जनता जवाब देगी। कहा कि भाजपा को भी अब जनता से किए गए वादों का हिसाब देना होगा।









